I praise you because I am fearfully and wonderfully made; Psalm 139:14 The Bible
What are the thoughts go on in your mind about yourself?
that you are… capable? Good? Sweet? Beautiful? Handsome?
Or you are… unworthy? Unlovable? Ugly? Bad? Good for nothing?
Whether we are...
young or old,
male or female,
introverted or extroverted,
we have more conversations with ourselves...
than we have with anyone else in the world!
The average person has between 12,000 and 60,000 thoughts each day. Studies suggest that a large percentage of those thoughts can be negative.
What do you talk about yourself? What percentage of your thoughts are negative about yourself & what percentage positive?
Shall I tell you a much more effective way?
Speaking good about yourself is good!
But speaking great, that too the truth & not the fake praise…
Is beneficial!
Who else can tell the true great things about you than the One Who created You!
Speak what Your Creator God thinks about you!
How wonderfully He thinks about you!
when He made you with utmost care & love…
would He have made you casually?
When He created even the Sun, Moon & stars…
with so such intricate details in it…
With so much of stuff and in fact the exact stuff needed to function properly…
With so much of in-built chemical & physical properties to serve its purpose…
Will He then create you carelessly without purpose, value, or significance.
NEVER!!
You are unique.
You are beautiful.
You are wonderfully made.
God created you intentionally.
And there is this Almighty, All-powerful God of the Universe…
Who loves you deeply…
Longs to talk with you!
And sings songs about You!
Why Worry… Precious!
Be happy!
Stay Joyful!
And live a fruitful life.
आप बहुमूल्य हो
"मैं तेरा धन्यवाद करूँगा, इसलिये कि मैं भयानक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।" भजन संहिता 139:14 बाइबल
अपने बारे में आपके मन में क्या विचार आते हैं?
कि आप... सक्षम हैं? भले हैं? प्यारे हैं? सुंदर हैं? आकर्षक हैं?
या आप... अयोग्य हैं? प्रेम करने योग्य नहीं हैं? बदसूरत हैं? बुरे हैं? किसी काम के नहीं हैं?
चाहे हम...
जवान हों या बूढ़े,
पुरुष हों या स्त्री,
अंतर्मुखी हों या बहिर्मुखी,
हम संसार में किसी और से अधिक...
स्वयं से बातें करते हैं!
एक आम इंसान के मन में हर दिन 12,000 से 60,000 विचार आते हैं। अनुसंधान (रिसर्च) से पता चलता है कि इनमें से अधिकतर विचार नकारात्मक हो सकते हैं।
आप अपने बारे में क्या बातें करते हैं? आपके कितने प्रतिशत विचार नकारात्मक होते हैं और कितने सकारात्मक?
क्या मैं आपको एक अधिक असरदार तरीका बताऊँ?
अपने बारे में भली बातें कहना अच्छा है!
लेकिन बड़ाई करना, और वो भी सच-सच, न कि झूठी तारीफ़...
लाभदायक है!
जिसने आपको बनाया है, उससे बेहतर आपके बारे में सच और भली बातें और कौन बता सकता है!
वही बोलिए जो आपके बनाने वाले परमेश्वर आपके बारे में सोचते हैं!
वह आपके बारे में कितने अद्भुत विचार रखते हैं!
जब उन्होंने आपको बहुत लगन और प्रेम से बनाया...
तो क्या उन्होंने आपको यूँ ही बना दिया होगा?
जब उन्होंने सूरज, चाँद और तारों को बनाया...
इतनी बारीकियों के साथ...
इतनी सारी चीज़ों के साथ बल्कि असल में ठीक वैसी ही चीज़ों के साथ जिनकी उन्हें ठीक से काम करने हेतु आवश्यकता थी...
उनमें कई विशेष रसायन और प्राकृतिक गुण डाले ताकि उनका मकसद पूरा हो सके...
तो क्या वह आपको बिना किसी मकसद, कीमत या महत्व के, लापरवाही से बनाएँगे?
कभी नहीं!!
आप अद्वितीय हैं।
आप सुंदर हैं।
आप अद्भुत रीति से रचे गए हैं।
परमेश्वर ने आपको सोच-समझकर बनाया है।
और ब्रह्मांड के सर्वशक्तिमान परमेश्वर...
जो आपसे बहुत प्रेम करते हैं...
आपसे बात करने के लिए तरसते हैं!
और आपके बारे में गीत गाते हैं!
चिंता क्यों... आप अनमोल हो!
खुश रहिए!
आनंदित रहिए!
और एक फलदायी जीवन जिएँ।
